Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया आज दोपहर बीकानेर पहुंचे व बीकानेर प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया से मुलाकात की। महिया ने क्षेत्र के किसानों के हित में एक जरूरी व बड़ी मांग मंत्री के सामने रखी। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ में सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) का कार्यालय खुलवाने की मांग की। विधायक महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र कृषि बाहुल्य क्षेत्र है परन्तु यहां के किसानों को अपनी पत्रावलियां लेकर बीकानेर स्थित कार्यालय जाना पड़ता है, जिससे किसानों के धन और समय की बर्बादी भी होती है। विधायक की इस ज्वलंत मांग पर प्रभारी मंत्री कटारिया ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्रस्ताव सरकार को भिजवाने के निर्देश दिए। मंत्री कटारिया ने सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) का कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में खुलवाने की मांग को आगामी बजट में सम्मिलित करने का सकारात्मक आश्वासन भी दिया है। विधायक ने सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा व कृषि से संबंधित विभिन्न गांवों की समस्याओं के मांगपत्र सौंपे और समस्याओं के समाधान की मांग भी की। प्रभारी मंत्री ने विभागों के आला-अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। विधायक ने बताया कि धीरदेसर चोटियान में स्वीकृत 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण भी जल्द से जल्द शुरू करने हेतु मंत्री कटारिया से सकारात्मक आश्वासन मिला है। इसके अलावा गांवों में स्वीकृत सभी ट्यूबवेलों का निर्माण गर्मी के मौसम से पहले पूरे करवाने के निर्देश भी जलदाय विभाग को उच्चाधिकारियों को दिए गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारलाल महिया ने प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया से श्रीडूंगरगढ़ के किसानों को राहत देते हुए सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय खोलने की मांग की।