Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
DDFD
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसम्बर 2021। शनिवार सुबह सुबह एक बुरी खबर सामने आ रही है कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सीमा से सटे चुरू जिले के गांव परसनेऊ में एक सड़क हादसे में हंसता खेलता पूरा परिवार उजड़ गया है। देर रात निकटवर्ती राजलदेसर से परसनेऊ जा रहें एक ही परिवार के तीन जनों की दर्दनाक मौत सड़क हादसे में हो गई है। जानकारी के अनुसार परसनेऊ के एक ही परिवार के चार सदस्य दुपहिया वाहन पर राजलदेसर से वापस परसनेऊ लौट रहे थे। इसी दौरान सीकर क्षेत्र की एक पिकअप ने दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

राजलदेसर थाने के राजेन्द्र सिंह ने टाइम्स को बताया कि पिकअप चालक स्वयं घायलों को लेकर राजलदेसर अस्पताल पहुंचा। दुर्घटना में 2 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई जिसका शव राजलदेसर मोर्चरी में रखवाया गया है। घायल मंगलाराम नायक व उसकी पत्नी मंजू देवी को 4 वर्षीय पुत्र अनिल के साथ बीकानेर रैफर किया गया। रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ के पास ही मंगलाराम की मौत हो गई।पीबीएम अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मंगलाराम को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल हुई मंजू देवी व अनिल का चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद ही मंजू देवी की भी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलाराम अपने बीवी बच्चों को लेकर राजलदेसर खरीदारी करने गया था। वापस परसनेऊ लौटते समय उनका परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। पति-पत्नी और दो बच्चों से भरे पूरे परिवार में अब अकेला चार साल का बेटा ही बचा है और इस भयंकर हादसे के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे के बाद बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती बच्चा।