Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लखासर में राउमावि के खेल मैदान पर आज बीकानेर जिले की ओपन सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की खो-खो टीम का चयन किया गया। गर्व की बात यह रही की टीम में 12 खिलाड़ियों में से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से 9 युवतियों का चयन किया गया है। चयन टीम में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक काकड़ा नोखा से मोहनलाल कंस्वा तथा सुरपुरा से वरिष्ठ शिक्षक हरिराम शामिल थे। गांव के जागरूक युवा शीशराम खिलेरी ने बताया कि लखासर की पांच युवतियों सहित बेनीसर से दो तथा गुसाईंसर बड़ा से दो युवतियों का चयन किया गया है। शेष जिले के अन्य स्थानों से खिलाड़ी लिए गए है। इस अवसर पर आदर्श स्कूल गुसाईंसर के शारीरिक शिक्षक गोवर्धन, रामचन्द्र भूकर आदि उपस्थित रहे। बता देवें केकड़ी अजमेर में 4 दिसम्बर से 6 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के विजेता बनने का दारोमदार श्रीडूंगरगढ़ की युवतियों पर ही होगा क्योंकि क्षेत्र के लखासर, बेनीसर, व गुसाईंसर बड़ा की खो खो की महिला टीमों ने सभी वर्गों के टूर्नामेंट में अपनी धाक जमाई है।
कितासर में जमेगा कब्ड्डी का दंगल
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में 7 दिसम्बर से शहीद भगतसिंह कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजक दल के रामानंद ने बताया कि भाग लेने वाली टीमें अपनी एंट्री 6 दिसम्बर तक दे देंवे तथा प्रतियोगिता में प्रो कब्ड्डी के सभी नियम लागू होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए खो-खो टीम का चयन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तर पर खेलने वाली टीम में 12 खिलाड़ियों में से 9 श्रीडूंगरगढ़ से होगी।