Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवबंर 2021। एक महिला के पति को शराब पिला कर उसे बेहोश कर देने के बाद महिला से जोर जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ही गांव के एक जने पर लज्जा भंग का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव आड़सर निवासी लिछमा पत्नी शंकरलाल मेघवाल ने इसी गांव के बीरबलराम जाट पर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ अजितसिंह के खेत में काश्तकार के रूप में ढाणी बना कर परिवार सहित रहती है। गत 19 नवबंर को रात 10 बजे बीरबल जाट ने अपना ट्रेक्टर ढाणी के पास रोका और मेरे पति शंकरलाल को गलत नियत से शराब पिला कर बहोश कर दिया व ढाणी में घुस आया। आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए लज्जा भंग की तथा महिला ने हाथापायी करते हुए शोर मचाया तो पड़ौसी लालचंद आया। लालचंद को देखकर आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ के सुपुर्द कर दी है।