Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को मात्र दो दिनों में ट्रक से गायब साढें 39 लाख का माल बरामद करने की बड़ी सफलता हासिल की है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई पूर्णाराम व कांन्सटेबल पुनित कुमार व कमलेश कुमार की टीम ने श्रीडूंगरगढ़ से 300 किलोमीटर दूर हरियाणा में पुलिस ने सोलर पैनल का माल बरामद कर लिया है। पुलिस थोड़ी ही देर में मामले का खुलासा करेगी। आप पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। बता देवें थार सूर्या कंपनी के रीजनल सपोर्ट ऑफिसरदिलीप मेनारिया ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में ट्रक ड्राइवर व ट्रक मालिक द्वारा 3952408 रूपए की राशि का माल खुर्द बुर्द करने का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामेल में तुरंत एक्शन लेने के साथ ही माल बरामद कर लिया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस इस सबन्ध में पूरा खुलासा थोड़ी देर में करेगी और गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी भी देगी। आगे की जानकारी के लिए पढ़ते रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक करें शेयर करे।