Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव किरतासर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय को आज उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत किया गया है। अब गांव के विद्यार्थी 8वीं तक कि शिक्षा गांव में ही ले सकेंगे। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भी मोरखाणा ग्राम पंचायत के गांव किरतासर के ग्रामीणों की यही मांग थी। इस बारे में शिक्षामंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा के साथ कई बार मुलाकात कर स्कूल क्रमोन्नत करने की मांग की गई और अंतत: आज राज्य सरकार ने किरतासर की राप्रावि को उच्च प्राथमिक स्तर पर क्रमोन्नत कर इस मांग पर मुहर लगा दी। महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित डोटासरा का आभार जताया व ग्रामीणों ने विधायक महिया का आभार जताया। गांव में खुशी का माहौल है और इससे शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ सकेगी।