Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी नागरिक सुदूर कोलकाता में न केवल धोरों की धरती की समृद्ध संस्कृति के संवाहक बने है वरन क्षेत्र का गौरव भी यहां स्थापित किया है। यहां विभिन्न आयोजनों के माध्यम से राजस्थानी भाषा की उन्नति के लिए किए गए प्रयास राजस्थान पर कर्ज है। ये विचार व्यक्त किए क्षेत्र के प्रथम नागरिक विधायक गिरधारीलाल महिया ने कोलकाता में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में। यहां श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ द्वारा विधायक का भव्य स्वागत किया गया। महिया ने होमलैण्ड मॉल में आयोजित समारोह को यादगार बताया। महिया ने कोलकाता में श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ के तत्वावधान में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर जिले के प्रवासी नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान महिया ने एक पुस्तक का विमोचन भी किया। इस दौरान जतनलाल पारख, सुमेरमल डागा, भीखमचन्द पुगलिया, नारायणमल सोनी, कैलाश बिहानी, रेवन्तमल बिहानी, हुलासमल सिखवाल, देवीप्रसाद मूंधड़ा, रवि मूंधड़ा सहित बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिक मौजूद रहे। समारोह में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 75 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध जोड़ों एवं 90 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का स्मृति भेंट देकर विधायक ने सम्मान भी किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलकाता में विधायक गिरधारीलाल महिया का भव्य स्वागत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिया ने वयोवृद्ध जोड़ो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलकाता में आयोजित समारोह में विधायक ने दिया संबोधन।