Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज दीपावली के मौके पर शिक्षा का उजाला हुआ है और राज्य सरकार ने क्षेत्र के चार विद्यालयों को क्रमोन्नत कर सैंकड़ो विद्यार्थियों के लिए सौगात दी है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की इंदपालसर सांखलान ग्राम पंचायत के अन्तर्गत राउप्रावि अमृतवासी, जाखासर ग्राम पंचायत की राउप्रावि केऊ पुरानी, मसूरी ग्राम पंचायत की राउप्रावि बीदासरिया व लालासर ग्राम पंचायत की राउप्रावि मेऊसर को माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया गया है। इन गांवो के ग्रामीणों ने विधायक गिरधारीलाल महिया का आभार जताया व महिया ने बताया कि इन विद्यालयों की क्रमोन्नति की मांग स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। जिसके प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है। महिया ने बताया कि विद्यालय सत्र 2021-22 से ही शुरू हो सकेंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को 10 वीं तक की शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा का आभार जताया है। गांव केऊ पुरानी का विद्यालय क्रमोन्नत करने पर पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़ सहित ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया है