Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2021। बहुजन समाज पार्टी बीकानेर ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया व जिलाकलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। बसपा ने राजस्थान में दलित वर्ग, पिछड़ा अल्पसंख्यक वर्ग व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार रोकने के लिए ठोस कदम उठाने व उचित कानून को व्यावहारिकता में लागू करने की मांग की। प्रदर्शन में प्रदेश कमेटी के आह्वान पर पूरे राजस्थान में आज ज्ञापन दिये गये है। राजस्थान में बढ़ते अपराधों पर रोष प्रकट किया व संवेदनशील शासन की मांग की गई। इस दौरान जिला प्रभारी चम्पालाल देशप्रेमी, जिला अध्यक्ष प्रतापराम कांटिया, लूणकरणसर प्रभारी पवन ओझा, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी कमल बापेऊ, विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश मोमासर, जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीदेव, नोखा प्रभारी भगीरथ जेगला, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष अनिल लीलड, पूनमचंद गोयल, महेंद्र बिकानेर, राजकुमार हटिला, कोजाराम कल्याणसर, मोहन लाल कांटिया, गगनदीप, हरिराम लोडेरा, मामराज परिहार, हरजीराम, जावेद खान, अख्तर अली, हरीश स्वामी, राजाराम जाट, पवन आदि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहें।