Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक टैक्सी में एक जनें का काला बेग छूट गया है और इस बेग को लौटाने की गुहार उस व्यक्ति ने सभी नागरिकों से की है। रिड़ी निवासी डूंगरराम जाखड़ 12 अक्टूबर को सुबह करीब 11.20 बजे तहसील कार्यालय के सामने से एक ओटो टैक्सी किराए लेकर उसमें बैठा और यहां से प्रताप बस्ती गया व प्रताप बस्ती से रेलवे स्टेशन पहुंचा। जाखड़ ने बताया कि काले रंग का एक बेग टैक्सी में छूट गया या कहीं गिर गया है। इस बेग में उनके बैंक के कागजात, पेन कार्ड, जन्मप्रमाण पत्र, वोटर आईडी, एटीएम कार्ड, एचडीएफसी बैंक की चैक बुक व कुछ कपड़े है। जाखड़ ने कहा कि किसी भी नागरिक को इस बेग की कोई सूचना होने पर 79779 48897 नम्बरों पर संपर्क करें। संभव है कि वह टैक्सी चालक भी बेग मालिक की तलाश कर रहा हो। हमारे क्षेत्र में कई नागरिकों ने मालिकों तक सामान पहुंचा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की थी। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी नागरिकों से अपील करता है कि जाखड़ के जरूरी कागजात कहीं मिले तो लौटा कर नैतिक मूल्यों के संरक्षक बने।