Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-_new
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय में प्रवेशोत्सव चल रहा है। यहां बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राएं अपने दस्तावेज जांच करवाने पहुंच रही है और प्रधानाचार्या डॉ. इंदिरा गोस्वामी के निर्देशन में स्टॉफ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर छात्राओं को ईमित्र पोस्टिंग व विषय आवंटन का कार्य कर रहें है। गोस्वामी ने टाइम्स को बताया मेरिट लिस्ट की 70 छात्राओं तथा वेटिंग की 60 छात्राओं के फार्मों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि है व ईमित्र पर फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर है। छात्राएं जिनके अभी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं हुए है वे शीघ्र ही महाविद्यालय में संपर्क कर अपने दस्तावेज जांच करवा लेवें।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र वासियों से जुड़ी काम की खबरें, क्षेत्र का हर समाचार, आपसे सीधे जुड़ें मुद्दे की खबर के लिए जुड़े आज ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्राओं के दस्तावेज जांच करते कॉलेज प्रशासन।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्राओं को ई-मित्र पोस्टिंग देकर, विषय आवंटन किया जा रहा है।