Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितबंर 2021। राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किसान सेवा केंद्रो की सूची में दो केन्द्र श्रीडूंगरगढ़ के गांव धनेरू व टेऊ में भी खोले गए है तथा इसके लिए धनेरू सरपंच मोहन स्वामी ने विधायक गिरधारीलाल महिया का आभार प्रकट किया है। स्वामी ने बताया कि धनेरू कृषि बाहुल्य क्षेत्र है और अधिकांश किसान परिवार यहां निवास करते है। अब तक किसानों को धनेरू ग्राम पंचायत से बाडेला के किसान सेवा केन्द्र जाकर सूचना लेनी पड़ती थी। अब किसानों को अपनी ही पंचायत में सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा व बाडेला जाने से भी राहत मिल जाएगी। स्वामी ने धनेरू के सभी किसानों की ओर से विधायक महिया व कृषि मंत्री का आभार जताया। विधायक महिया ने बताया कि बजट घोषणा 2021-22 के क्रियान्वयन के क्रम में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में विधायक अनुशंसा पर दो गांवों में किसान सेवा केन्द्र स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है जिसके लिए अपने क्षेत्र के सभी किसानों की ओर से कृषि मंत्री का आभार प्रकट करते है। विधायक महिया ने बताया कि किसानों को गांव में ही कृषि संबंधी जानकारियां प्राप्त होने की दिशा में ये सरकार द्वारा किसान हित में उठाया गया सकारात्मक कदम है। महिया ने बताया कि आगामी चरण में अन्य गांवो में भी किसान सेवा केंद्र खोले जाने की स्वीकृति दिलवाने के प्रयास किए जा रहें है। गांव टेऊ के ग्रामीणों ने भी किसान सेवा केन्द्र की स्वीकृति पर विधायक महिया एवं कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया है।