Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की नगरपालिका में चल रहे सफाईकर्मियों एवं ईओ के बीच का टकराव और अधिक बढ़ गया है एवं शुक्रवार को ईओ के खिलाफ एक महिला सफाईकर्मी और एक अन्य सफाईकर्मी ने थाने पहुंच कर ने स्त्री लज्जा भंग करने, जातिसूचक गालियां देने, चोरी करने आदि के गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास निवासी सफाईकर्मी शारदा देवी एवं बंटी ने थाने पहुंच कर लिखित रिपोर्ट दी है। जिसमें दोनो ने पुलिस को बताया कि सफाईकर्मियों द्वारा गुरूवार से ईओ के खिलाफ नगरपालिका के सामने धरना लगाया गया था एवं इसी धरने को संभालने के लिए गुरूवार रात करीब 8.45 बजे धरनास्थल पर गए थे। वहां पहुंचे तो देखा कि ईओ भवानीशंकर व्यास एवं अन्य दो तीन अन्य जने धरनास्थल पर लगा टैंट उखाड़ रहे थे तथा मना करने पर ईओ आग बबुला होते हुए उन्हें जातिसूचक गालियां दी एवं नौकरी से निकालने की धमकी भी दी। ईओ ने महिला सफाईकर्मी की चून्नी भी खींच कर फेंक दी एवं स्त्री लज्जा भंग की। दोनों परिवादियों ने ईओ पर टेंट उखाड़ कर उसमें लगी चालनी, परदे, लोहे के पोल, 25 दरियां आदि चुराने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है एवं मुकदमें की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ करेगें।