Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ के सुप्रसिद्ध समाजसेवी दिवंगत शिवप्रसाद सिखवाल व रामकिशन उपाध्याय का नाम सदैव स्मरणीय रहें तथा आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सकें इस हेतु इनकी स्मृति में महिला लेखन पुरस्कार व समाज सेवा पुरस्कार प्रारम्भ किए जा रहें है। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति द्वारा मौलिक महिला लेखन व सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो को प्रोत्साहित करने के वाले इन पुरस्कारों की घोषणा आज मंगलवार को कर दी गई है। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि संस्था के दिवंगत पदाधिकारीयों की स्मृति में महिला वर्ग में साहित्य को प्रोत्साहन देने के लिए “शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार” के लिए जयपुर की साहित्यकार उमा को उनकी चर्चित औपन्यासिक कृति ‘जन्नत जाविदां के लिए चुना गया है तथा  “रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान” अलवर के राजस्थान प्रोमिनेंट एक्टीविस्ट डॉ. वीरेन्द्र विद्रोही को उनके सामाजिक सरोकारों के लिए चुना गया है। संस्था के मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि यह पुरस्कार आगामी 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के अवसर पर दिए जाएंगे। इसमें ग्यारह हजार रुपए की नगद राशि, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न व शॉल से सम्मानित किया जाएगा।