Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2021। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठुकरियासर ने स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाते हुए गांव की हर गली चौराहे पर कचरा पात्र रखवाए है। सरंपच अमराराम गांधी ने सोमवार शाम ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए गांव में सफाई अभियान को प्रारम्भ किया। गांधी ने कहा कि ग्रामीण कचरा पात्र में ही कचरा एकत्र करें और गांव को साफ सुथरा रखने के लिए प्रयासरत रहें। गांधी ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण स्वच्छ गांव स्वस्थ गांव बनाने का संकल्प लेंवे। गांधी ने जानकारी देते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि गांव के राजकीय स्कूल में 4, बस स्टैंड पर 2, ग्राम पंचायत भवन में एक, गांव के मध्य ठाकुरजी मंदिर के पास 2 कचरा पात्र सहित सभी मोहल्लों की मुख्य गलियों में कुल 28 कचरा पात्र रखें गए है। गांधी ने कहा कि ग्रामीण ध्यान देकर कचरा पात्र भर जाने की सूचना पंचायत भवन में देवें जिससे संबंधित फर्म से उसे खाली करवाया जा सकें। इस दौरान गांव के लोगों में गांव में अपनी गलियों को साफ सुथरा रखने के प्रति जागरूकता का भाव भी नजर आया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के बस स्टैंड पर रखवाए दो कचरा पात्र।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में मुख्य चौराहे पर रखें कचरा पात्र।