Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2021। पेयजल किल्लत से परेशान जनता की आवाज बन कर पानी की टंकी पर चढ़े पार्षदों के समर्थन में मौके पर कई भाजपा नेता पहुंचे और प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार के दबाव को नही मानने का एलान किया। पार्षदों को टंकी से उतारने के लिए पहले सीओ, सीआई, तहसीलदार मय पुलिस बल पहुंचे तो वही पार्षदों के सर्मथन में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, हेमनाथ जाखड़, पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, मंडल महामंत्री महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और मांगे नही मानने तक जबर्दस्ती नीचे नही उतारने देने की बात कही। बाद में एसडीएम दिव्या चौधरी मौके पर पहुंची और मध्यस्थता करते हुए शाम 4.30 बजे एसडीएम कार्यालय में वार्ता बैठक रखने के लिए आन्दोलकारियो को मनाया।

इस पर सभी पार्षद नीचे उतरे और 4.30 बजे वार्ता के बात आगामी कदम तय करने की बात कही। टंकी पर चढ़ने वाले पार्षदों में शामिल रजत आसोपा, विक्रम शेखावत, भरत सुथार, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, श्याम पुरोहित, मघराज प्रजापत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भवानी तावनिया आदि ने स्थाई समाधान नही होने पर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया।