Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2021। हिंदी राजस्थानी साहित्य सृजन में सेवा देने वाले साहित्यकारों को राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले सहित्यश्री व सृजन पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि संस्था द्वारा श्रीमलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान राजाराम भादू को तथा हिन्दी और राजस्थानी के मौलिक साहित्य सृजन के लिए प्रतिष्ठित डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी सृजन पुरस्कार व पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार कृष्ण कुमार आशु, मोनिका गौड़ को दिए जाएंगे। संस्था के मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि साहित्यकार राजाराम भादू को उनकी सुदीर्घ साहित्य- सर्जना के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। उपाध्यक्ष बजरंग शर्मा ने बताया कि डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी सृजन पुरस्कार डॉ. कृष्ण कुमार आशु की चर्चित व्यंग्य कृति ‘स्कैंडल मार्च’ को तथा पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार बीकानेर की ख्यात कवयित्री मोनिका गौड़ को उनकी चर्चित काव्य कृति ‘अंधारै री उधारी अर रीसाणो चॉंद’ के लिए दिया जाएगा। आयोजन समन्वयक महावीर माली ने जानकारी दी कि पुरस्कार समारोह का आयोजन 14 सितम्बर, 2021 को किया जाएगा। साहित्यकारों को ग्यारह हजार रूपये नगद राशि के साथ सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल दिए जाएंगे।