Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2021। आज सावन के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों में उत्साह नजर आया। दिनभर भर पूजन अर्चन चला व बड़ी संख्या में रुद्राभिषेक के आयोजन किए गए। कालूबास के वार्ड नम्बर 3 में सीताराम मंदिर में विशेष आयोजन चल रहा है। यहां 5 फिट ऊंचे बाबा बर्फानी की झांकी सजाई गई है। श्रद्धालुओं में उत्साह व यहां बाबा के दर्शन करने नागरिक पहुंच रहें है। हनुमान धोरा मंदिर में शिव दरबार की विशेष सजावट की गई। नागरिकों ने व्रत उपवास रखें व कई परिवारों ने वन सोमवार के आयोजन किए। घरों में पंडितों से रुद्राभिषेक करवाए गए व भजन कीर्तन के आयोजनों की धूम रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के सीताराम मंदिर में बाबा बर्फानी की मनोरम झांकी सजाई गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा बर्फानी के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिरों में भगवान शिव के श्रृंगार के साथ रुद्राभिषेक किए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड़नाथ बगीची में बाबा के दरबार को शानदार सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में हुआ रुद्राभिषेक का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर शिव पूजन की श्रद्धा में सराबोर रहा क्षेत्र।