Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210727-WA0027
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में सेवा के कई प्रकल्प संचालित करने वाली सामाजिक संस्था सेवा भारती समिति शनिवार को क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी। समिति ने आज साधारण सभा की बैठक का आयोजन सेवाधाम छात्रावास के कार्यालय में जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया कि अध्यक्षता में बुलाई। जिलामंत्री सुभाषचंद्र शास्त्री ने बताया कि संस्था द्वारा पूर्व में संचालित शिक्षा, स्वालंबन, समरसता के कार्य कोरोना गाइड लाइन की पालना के साथ पुन: प्रारम्भ करने का प्रस्ताव लिया गया है। शास्त्री द्वारा शुक्रवार के आयोजन की रूपरेखा के बारे में भी सदस्यों को जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष इंदरचंद तापड़िया ने बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के संगठन मंत्री स्वरूप दान करेंगे तथा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपअधीक्षक दिनेश कुमार होंगे। तापड़िया ने बताया कि कल शाम 4 बजे सेवा भारती भवन में ही आयोजित समारोह में कोरोना काल में सहायता करने वाले भामाशाहों एवं चिकित्सकों का अभिनन्दन किया जाएगा। सदस्यों ने कार्यक्रम पर सहमति दी और बैठक का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा भारती की साधारण सभा की बैठक आज समिति भवन में संपन्न हुई।