Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
rj
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2021। भूख से परेशान एक गाय को किसी के खेत में घुसने की सजा मिली और अज्ञात खेत मालिक ने उसे धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। गांव भोजास में एक सांड की आंखों में एसिड डाल कर अंधा कर देने के बाद ये दूसरी घटना यहां सामने आई है। गौवंश को किसी ने घायल कर दिया और गांव भोजास के जागरूक नागरिक मुकनाराम मेघवाल ने लहूलुहान गाय को देख कर जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा संस्थान के तहसील अध्यक्ष कैलाश धारणियां को सूचना दी। धारणियां मौके पर पहुंचे और बेनीसर सरपंच प्रतिनिधि बीरबल गोदारा, उपसरपंच कुमाराम मेघवाल, वार्डपंच लिखुराम मेघवाल, श्रवणसिंह राजपुरोहित, विक्रम सिद्ध सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। यहां डॉक्टर जाफर अहमद को बुलाया गया। धारणियां ने बताया कि डॉ. अहमद ने गाय को धारदार वार से घायल होना बताया है। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को भी एक सांड के आंखों में तेजाब डालने की घटना सामने आई थी जिसका मुकदमा पुलिस थाना सेरूणा में करने के लिए एप्लीकेशन दी गई थी। धारणियां ने पशु क्रुरता बंद करवाने के लिए प्रशासन से मांग की और सरपंच सहित ग्रामीणों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए जिससे क्रूरतापूर्ण घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें। ग्रामीणों ने बताया कि भोजास गांव की गोचर बड़ी होने के कारण आसपास के गांव के लोग गायों को यहां छोड़ जाते है व गांव में काश्त पर खेती करने वालों की संख्या भी अधिक है तथा गांव की रोही में अन्य गांवो के लोगों के भी खेत है। ऐसे में इन घटनाओं को कौन अंजाम दे रहा है ये पता करना मुश्किल है। कैलाश धारणियां ने कहा कि अगर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो तहसील मुख्यालय पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पश्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश धारणियां व सरपंच प्रतिनिधि सहित ग्रामीण पहुंचे।