Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आजकल बेतरतीब यातायात व्यवस्था की चर्चा हर घर में हो रही है। घुमचक्कर रोड हो या मुख्य बाजार, घास मंडी रोड हो या धान मंडी रोड, मोचीवाड़ा रोड या फिर हाईस्कूल रोड हर ओर बेतरतीब यातायात व्यवस्था से नागरिकों का रोजाना सामना हो रहा है। बाजार से गुजरना मुश्किल हो गया है और इस समस्या के समाधान के लिए आज युवतियां उपखंड कार्यालय पहुंची और प्रशासन से सुधार करने की मांग की। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन की ज्योति सोनी, यशोदा सिद्ध, दीपिका सोनी ने डॉ. दिव्या चौधरी को ज्ञापन देते हुए कस्बे के घुमचक्कर से लेकर पुरानी नगरपालिका तक मुख्य सड़क पर बिगड़ी वाहन व्यस्वस्था सुधरवाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सड़क पर बढ़ आए दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया जाए। चौधरी ने सुधार का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष ललितसिंह ओड, शहर अध्यक्ष भंवरसिंह शेखावत, तहसील अध्यक्ष श्रवणसिंह पुन्दलसर के साथ कन्हैयालाल गोदारा, दीपू भार्गव, राजाराम मोची, विनोद माली, पवन बुटन, रामभगत भार्गव, अनमोल मोदी, केसराराम उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार करवाने की मांग लेकर उपखंड कार्यालय पहुंची युवतियां।