Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mm
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पवन सैनी

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, मोमासर 3 अगस्त 2021। सोमवार को विधायक गिरधारीलाल महिया मोमासर पहुंचे तो ग्रामीणों ने गांव की समस्याएं उनके सामने उठाई। ग्रामीणों ने गांव के प्रसिद्ध रामदेव मंदिर के पास लोक देवता वीर तेजा मंदिर का निर्माण करवाने की मांग की। महिया ने गांव के सर्वसमाज को साथ लेकर मन्दिर निर्माण करवाने की बात कही। ग्रामीणों ने आडसर रोड पर स्कूल में बच्चों के लिए पेयजल व्यवस्था करवाने, गौशाला में ट्यूबवेल बनवाने, अंबेडकर भवन में कमरे व चार दिवारी बनवाने की मांग की जिस पर महिया शीघ्र सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रह्लाद भामू, हरिराम बेरा, रामूराम बगड़वा, प्रेमसर नैण, रूपाराम जाखड़, भंवरलाल, खियाराम भामू, हुलास मेघवाल, नाथूराम मेघवाल, पूर्व प्रधान मगराम मेघवाल सहित मौजीज ग्रामीण उपस्थित रहें।