Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
nan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लिखमीसर उत्तरादा में आज अपने ननिहाल पहुंचे विधायक गिरधारीलाल महिया का ग्रामीणों ने खुले मन से स्वागत किया व बुजुर्गों ने उन्हें भाणु कह कर संबोधित करते हुए ठिठोली भी की। विधायक भी बचपन की याद को सहेजे आत्मीयता से सभी से मिले और राजकीय विद्यालय में पौधरोपण किया। विद्यालय के स्टॉफ व ग्रामीणों उनका सम्मान किया और भावविभोर विधायक ने स्कूल में विधायक कोटे से नलकूप बनवाने की घोषणा की। इस घोषणा पर प्रधानाचार्य मक्खनलाल मीणा ने विधायक का आभार जताया। बता देवें इस विद्यालय में स्टॉफ की सक्रियता व ग्रामीणों के सहयोग से 400 पौधे पेड़ बन गए है तथा चार दिन से यहां पौधारोपण कार्यक्रम जारी है। महिया ने यहां मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वर राम गरूवा के साथ पेड़ लगाया। व्याख्याता रामकिशोर यादव, मालाराम रेवाड़, मोटाराम राहड़, हेतराम राहड़, अध्यापक लेखराम ज्याणी, हनुमान पोसवाल, शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश भूंवाल सहित स्टॉफ व विद्यार्थियों ने बड़ी तादाद में पौधे लगाकर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश पूरे क्षेत्र को दिया है। शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश भूंवाल ने बताया कि विद्यालय के पौधारोपण में ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।