Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2021-07-23 at 15.10.48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2021। गांव तोलियासर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में 117 अतिक्रमणों के खिलाफ हो रही है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा भारी लवाजमे के साथ की जा रही इस कार्रवाई के दौरान गांव में तनाव भी व्याप्त है। गांव के ही जागरूक लोगों ने गोचर संरक्षित करने के लिए न्यायालय की शरण ली थी एवं उनके परिवाद पर ही न्यायालय ने निर्णय देते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को आदेशित किया है। न्यायालय के आदेशों की पालना में अतिक्रमण हटाए तो जा रहे है लेकिन इन अतिक्रमणों में भी कुछ लोगों ने स्टे ले रखा है और प्रशासन ने इनको छेड़ा ही नहीं है। ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों ने गरीबों के आशियानें तोड़ने एवं स्टे के नाम पर प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण छोड़ने पर रोष जताया है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि स्टे का आधार उन लोगों के पट्टे है और पट्टे के साईज का अतिक्रमण प्रशासन छोड़े तो बात न्यायासंगत है। लेकिन प्रशासन राजनीतिक प्रभाव में इन लोगों के स्टे के साईज वाले पट्टों से कई गुना ज्यादा अतिक्रमित भूमि को छोड़ दिया है। कार्रवाई सभी के लिए समान होनी चाहिए। गरीबों के साथ अन्याय एवं प्रभावशाली को लाभ देने की प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई बता कर गांव के लोग रोष प्रकट कर रहें है। इसके खिलाफ पुन: न्यायालय की शरण ली जाएगी। प्रशासन ने कार्रवाई के लिए 43 रिहायशी एवं 74 बिना रिहायशी के पक्के अतिक्रमण माने है एवं इनके प्रभाव में कुल 166587 वर्ग मीटर भूमि अतिक्रमित है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टे के नाम पर प्रभावशाली लोगों के पट्‌टे से कई गुना ज्यादा भूमि छोडने का विरोध करते ग्रामीण एवं सरपंच पति गिरधारीसिंह, सबके साथ समान कार्यवाही की मांग।