Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2021। “उन्नीस से गुणसठ में सकल सुधारण काज, आसाढ़ बदी री तीज ने हरि लियो अवतार” लोक देवता हरिराम बाबा का रविवार रात्रि को भक्तों ने जन्मोत्सव मनाया। वार्ड 29 के हरिरामजी मंदिर में पुजारी श्रवण के नेतृत्व में युवाओं ने केक काट कर विशेष ज्योत आरती का आयोजन किया। पर्यावरण बचाने का संदेश भी युवाओं ने दिया व लोकदेवता के जन्मोत्सव पर गोविंद भार्गव के सहयोग से मंदिर प्रांगण में पौधे लगाए गए। मुकेश सोनी ने बताया कि युवाओं ने रविवार को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार पास पड़ौस के ही चंद भक्तों ने उत्सव मनाया। यहां भव्य आरती कर केक काटा गया व मंदिर में धूमधाम से भजन कीर्तन किया गया। बता देवें आज पंचमी होने के कारण भी भक्तों में बाबा के दर्शन का उत्साह है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुब्बारों व फूलों से बाबा का दरबार सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 29 में केक के साथ मनाया लोकदेवता हरिराम बाबा का जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मन्दिर प्रांगण में युवाओं ने लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विशेष ज्योत आरती कर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।