Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2021। कोरोना टीकाकरण को लेकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए अभी बड़ी खबर सामने आई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को भी युवाओं का टीकाकरण सभी 13 स्थानों पर होगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 प्लस का टीकाकरण गुरुवार को 13 जगहों पर होगा जिनमें श्रीडूंगरगढ़ में कालूबास यूपीएचसी व सीएचसी सहित गांव मोमासर, बिग्गा, ताेलियासर, उदरासर, पूनरासर, शेरूणा, दुलचासर, रीड़ी, ऊपनी, सांवतसर, लखासर के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्राें पर हाेगें। श्रीडूंगरगढ़ के दो व मोमासर सेंटर पर आज रात 9 बजे स्लॉट से रजिस्ट्रेशन होगा व ग्रामीण इलाकों में ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन होगा। गांवो में पहले आओ पहले टीका लगवावो की तर्ज पर टीकाकरण किया जाएगा। बता देवें इन सभी जगहों पर कोविशिल्ड के डोज लगाए जाएंगे व श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी पर कोवैक्सिन की डोज लगेगी।