Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2021। लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी और शहरों के बड़े हॉस्पिटल में भरे मरीजों के बाद स्थानीय स्तर पर ही रोगियों को बिना किसी संसाधन के ही रिलीफ देने के लिए एसडीएम दिव्या चौधरी के निर्देशों पर आज क्षेत्र में कई जगहों पर प्रोनिंग विधि का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अब ब्लॉक स्तर पर शारीरिक शिक्षकों को ऑक्सीजन की कमी से जूझने वाले मरीजों को तुरंत राहत दिए जा सकने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। आज मुख्य प्रशिक्षण श्रीडूंगरगढ़ के सेसोमू स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। जहां बड़ी संख्या में पहुंचे शारीरिक शिक्षकों को प्रोनिंग विधि का सही तरीका व पूर्ण विधि सिखाई गई। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य व डॉ. एसएस नांगल ने ये प्रशिक्षण देते हुए कहा कि अब ये शिक्षक आगे आम नागरिकों को ये प्रोनिंग सिखाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी वाले रोगियों को इससे तत्काल राहत मिलेगी और जब तक ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो तब तक ये उपाय कारगर रहेगा। इसी तर्ज पर बिग्गा पीएचसी में डॉक्टर मनीष द्वारा सरपंच जसवीर सारण की अगुवाई में तथा अन्य ग्रामीण पीएचसी पर भी यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य, डॉ. एसएस नांगल ने दिया शारीरिक शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शारीरिक शिक्षकों ने सीखी प्रोनिंग।