Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2021। बाजार में भीड़ बदस्तूर जारी है और पालिका भी चालान काटने में व्यस्त है। कोरोना गाइडलाइन की पालना कहीं पीछे छूट जाती है और व्यापारियों व प्रशासन में गतिरोध बढ़ जाता है। गत दिनों भी प्रशासन और व्यापारी आमने सामने हो गए थे आज पुनः बाजार में हंगामा हुआ। बाजार में एक व्यापारी ने प्रशासन पर ज्यादती करने का आरोप लगा कर गाइडलाइन की पालना के नाम पर तंग परेशान करने की बात कही। विवाद निर्माणाधीन बालाजी रेस्टोरेंट पर चालान काटने पर मचा। व्यापारी पवन बोथरा ने प्रशासन पर ज्यादती करने का आरोप लगाया और कहा कि रेस्टोरेंट में बिजली कनेक्शन ही नहीं है और निर्माण कार्य चल रहा है। सरकार ने निर्माण के लिए छूट दी है फिर भी प्रशासन ने जबरन 5 हजार का चालान काट डाला। वहीं पालिका के एसआई हरीश गुर्जर ने बताया कि डेयरी का परमिट नहीं था और अंदर फ्रिज में आइसक्रीम भर कर बेच रहा था। इस पर चालान काट कर पाबंद किया गया। अस्थाई सब्जी मंडी पर लोगों का जमावड़ा रहा और सब्जी मंडी के पास प्रेम इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल कर सामान बेचते हुए प्रशासन की टीम ने 3000 हजार का चालान काटा। पीसीएन प्लाजा के अंदर एक दुकान खुली मिली जिस पर 2000 हजार का जुर्माना लगा कर पाबंद किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापारी ने रेस्टोरेंट के निर्माण का सामान आया बताया व ज्यादती के आरोप लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापारी द्वारा वीडियो व फोटो भेज कर प्रशासन द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी कर्मचारियों ने बाजार में काटे चालान।