Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2021 सेन समाज के कुलगुरु व आराध्य देव श्रीसेन जी महाराज की 721 वी जन्मजयंती आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सभी सेन बंधुओ ने अपने अपने घरों में धूमधाम से मनाई व श्रीसेन महाराज से कोरोना से मानव जाति को बचाने की प्रार्थनाएं की। समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई फुलभाटी ने बताया कि कोरोना काल में गाइडलाइन की पालना करते हुए समाज बंधुओं ने अपने घर पर श्रीसेन जी के नाम का दीपक जलाकर पूजा आरती कर उन्हें प्रसाद भोग लगा कर जयंती मनाई। सभी ने परिवार सहित पूजन कर महाराज से इस कोरोना महामारी से निजात दिलाने एवं सभी रोगियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थनाएं की। अध्यक्ष सहित नाई जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर नाई, उत्थान समिति के प्रदेश महामंत्री तोलाराम मारू, मांगीलाल गहलोत, विमल भाटी, पवन परिहार, सत्यनारायण परिहार, हरिप्रसाद गोला, रामलाल गोला आदि ने समाज को एकजुट होने की बात कहते हुए बधाई दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाई जागृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष कमल किशोर नाई के घर श्रीसेन जी महाराज का धूप दीप से पूजन कर समाज बंधुओं को शुभकामनाएं दी गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्थान समिति के महामंत्री तोलाराम मारू के घर भी पूजा अर्चना कर मारू ने समाज बंधुओं को श्रीसेन जयंती की बधाई दी।