Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2021। साेमवार काे हुए जिले सहित श्रीडूंगरगढ़ के सैम्पलाें की रिपाेर्ट मंगलवार शाम काे आ गई है। मंगलवार काे 3096 सैम्पलाें की जांच रिपाेर्ट आई इसमें से 565 सुबह ही रिपाेर्ट में एवं 169 शाम की रिपाेर्ट में काेराेना संक्रमित घाेषित किए गए है। मंगलवार काे जिले भर में कुल 869 नए काेराेना संक्रमित सामने आए है। इन 869 में सुबह की रिपाेर्ट में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के दाे, गांव सांवतसर के दाे जनें संक्रमित थे एवं शाम की रिपाेर्ट में 8 जनें, मंगलवार काे कुल 10 जनें काेराेना संक्रमित रिपाेर्ट हुए है। साेमवार काे क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा व सांवतसर में सैम्पल शिविर लगे थे। जिनमें से गांव बिग्गा के सैम्पलाें की रिपाेर्ट आ गई है। बिग्गा में दिए गए सैम्पलाें में 6 जनें संक्रमित है, जिनमें गांव बिग्गा के मालाबास निवासी 34 वर्षीय युवक एवं पुष्करणा बास निवासी 25 वर्षीय युवक शामिल है। इनके अलावा गांव समंदसर निवासी 22 वर्षीय युवक, गांव बाना के 46 वर्षीय पुरूष एवं 17 वर्षीय युवक, गांव कितासर निवासी 45 वर्षीय पुरूष संक्रमित आए है। इन सभी ने गांव बिग्गा में सैम्पल दिया था। इनके अलावा बीकानेर काेविड सेंटर में सैम्पल देने वाली श्रीडूंगरगढ़ की 21 वर्षीय युवक व 25 वर्षीया महिला भी मंगलवार शाम काे संक्रमित रिपाेर्ट हुए है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में लिए गए सैम्पलाें की रिपाेर्ट बुधवार सुबह आने का अनुमान है।