Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में प्रशासन लगातार नागरिकों को गाइडलाइन पालना के लिए अपील करते हुए कार्रवाईयों को अंजाम दे रहा है। आज पालिका प्रशासन व सुरक्षा कर्मियों ने कपड़े के व्यवसायी की दुकान सीज करने के बाद घास मंडी में नायब तहसीलदार ने स्टायलर दुकान से ग्राहकों को बाहर निकाल कर दुकान को सीज किया व पांच हजार का जुर्माना लगाया। कर्मचारियों ने बाजार में घूमने वाले लोगों से पूछताछ करते हुए गाड़ियों को रोका। चारपहिया, दुपहिया वाहनों को वापस घर भेजा व गाइडलाइन पालना करने को कहा गया। नायब तहसीलदार जयनारायण ने क्षेत्र के नागरिकों से समझदारी अपनाने व कोरोना गाइडलाइन मि पालना का व्यवहार करने की अपील की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टायलर दुकान से ग्राहकों को बाहर निकाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में दुपहिया वाहन चालकों से हो रही है पूछताछ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांच हजार का जुर्माना लगाते हुए दुकान को सीज किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ियों को रोक कर पुनः घर भेजा गया।