Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2021। कोरोना काल की निराशा के बीच श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव उत्साह का संचार लेकर आया है। आज कस्बे में बोथरा कुआं के पास पूनरासर हनुमान मंदिर में शाम 7 बजे से 8 बजे तक हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में शाम 7 से 8 बजे पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के साथ पुजारी परिवार द्वारा बाबा के विशेष श्रृंगार के साथ हनुमान चालीसा, संकटमोचन व हनुमान आरती की जाएगी। आप सभी क्षेत्रवासी व प्रवासी नागरिक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज के माध्यम से इस जन्मोत्सव में भाग ले सकेंगे। आप सभी मंदिर में होने वाले आयोजन से ऑनलाइन जुड़ कर बाबा के दर्शन के साथ बाबा की ज्योत के दर्शन भी कर सकेंगे और आप सभी को अपने घरों में दीपक जला कर परिवार सहित हनुमान चालीसा का पाठ भी करना है। आप घर में हनुमान उत्सव मनाने की फ़ोटो अपने परिवार के मुखिया के नाम के साथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को 94149-17401 नम्बर पर भेजे। अच्छे फ़ोटो टाइम्स में नाम सहित प्रकाशित किए जाएंगे। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील की है कि आइए सभी मिल कर कोरोना के इस काले काल में कोरोना मुक्ति के लिए अपनी आध्यात्मिक शक्ति को संचित करें व बाबा से कोरोना मुक्ति की सामूहिक प्रार्थना करें।