Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2021। कोरोना के बिगड़ते हालात और बेड, ऑक्सीजन की कमी की खबरों के बीच श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की घोर लापरवाही नजर आई। सिकंदराबाद जाने वाले यात्रियों ने ना तो मास्क लगाएं ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए। ये लापरवाही अब अपनों की जान के साथ तो खिलवाड़ है ही साथ ही आपकी जेब पर भी भारी पड़ेगी। जान लेवें की अगर आप ट्रेन से यात्रा करने के लिए स्टेशन जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। क्योंकि रेलवे बोर्ड ने कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। बोर्ड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (पीएम) ने उत्तर पश्चिम रेलवे सहित अन्य सभी जोनल रेलवेज को एक आदेश जारी किए हैं। इसमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर सहित देश के सभी स्टेशनों पर बिना मास्क जाने वाले यात्रियों पर 100 से 500 रुपए तक का चालान वसूलने के निर्देश दिए हैं। मास्क न पहनने पर ये चालान आपकी रेल में टिकट चेक कर रहा टीटीई भी काट सकता है।
अभी तक सिर्फ माहामारी एक्ट में जीआरपी के जवान या अधिकारी ही बिना मास्क वाले यात्रियों के चालान काट रहे है, लेकिन रेलवे बोर्ड ने अब नया आदेश जारी करते हुए हेल्थ इंस्पेक्टर और टिकट चेकिंग स्टाफ (टीसी/टीटीई) भी वसूली के अधिकार दिए हैं। टीटीई बिना मास्क वाले यात्री पर महामारी एक्ट के तहत ट्रेन या रेलवे स्टेशन परिसर में कही 100 से 500 रुपए तक का चालान काट सकता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये लापरवाही गलत है, हालात कह रहे है कि कोरोना जागरूकता लाई जाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मास्क की नहीं परवाह, अब गाइडलाइन के पालन का महत्व समझना होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की टोलियां लापरवाही बरतते नजर आई।