Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
corona benner
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2021। रविवार को जिले में कोरोना विस्फोट ने अभी तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। रविवार को सुबह आई पहली रिपोर्ट में ही 386 नए कोरोना संक्रमित आने से पूरे जिले का प्रसाशन सकते में है। हालांकि शनिवार को सुबह और शाम दोनो रिपोर्ट मिला कर 406 रोगी रिपोर्ट हुए थे वही रविवार को सुबह की पहली रिपोर्ट में ही 386 रोगी आने के बाद शाम वाली रिपोर्ट के लिए सभी को डर लग रहा है। इन 386 मे से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भी 2 लोग शामिल हैं। कस्बे के वार्ड 36 में 31 वर्षीय युवक ओर क्षेत्र के गांव रिड़ी में 39 वर्षीय युवक पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। इन दोनों ने सैम्पल बीकानेर दिया था। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शनिवार को 136 सैम्पल लिए गए हैं और इनकी रिपोर्ट शाम तक आएगी। शाम वाली रिपोर्ट में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव आने का अंदेशा है।