Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
हत्या के चार आरोपियों को लिया रिमांड पर, दो ओर नाबालिग को पकड़ा, जानें पूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2021। शेरुणा थाना क्षेत्र में बाईक सवार के साथ लूटपाट व हत्या के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने पांच दिन की पीसी रिमांड पर लिया है। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 और नाबालिगों को भी पुलिस ने पकड़ा है। थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया इस मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो बाल अपचारियों को शनिवार शाम न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह बीकानेर भेज दिया गया है। वहीं चार अन्य आरोपी हरियाणा निवासी विकास कुमार, पुरानी दिल्ली निवासी दीपक पासवान, अरविंद वाल्मिकी, बूंदी निवासी बृजेश चौहान को रविवार को न्यायालय मे पेश किया गया। जहां पुलिस ने मामले की पड़ताल के लिए पांच दिनों का पीसी रिमांड मांगा जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। बता देवें बरजांगसर गांव निवासी गौरीशंकर सिद्ध गत आठ अप्रैल की रात बाईक पर बीकानेर से अपने गांव लौट रहे थे। सैरूणा पुलिस थाने से दो किलोमीटर दूर श्रीडूंगरगढ़ की ओर जयपुर हाईवे पर आरोपियों ने लिफ्ट मांगने के बहाने रोका तथा मोटरसाईकिल के रूकने पर छिपे आरोपी बाहर निकल आए तथा लूटपाट की। मोटरसाईकिल सवार के विरोध करने पर आरोपियों ने एक दर्जन से ज्यादा बार उस पर चाकुओं से वार किया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।