Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
श्रीडूंगरगढ़ के युवक की गाड़ी बीदासर में पलटी, गाडी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2021। जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय, यह पंक्ति मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ के युवक जुगल सारस्वत के साथ एकदम सटीक बैठी है जब उनकी गाडी बीदासर के पास क्षतिग्रस्त हो गई। आरएलपी के प्रदेश प्रवक्ता डाक्टर विवेक माचरा ने बताया कि वह सुजानगढ़ में आरएलपी प्रत्याशी की नामांकन सभा से लौट रहे थे तभी रास्ते में बीदासर से पांच किलोमीटर सुजानगढ़ की और बनाथा स्टैण्ड के पास उनके आगे चल रही आई-20 गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाडी ने तीन-चार पलटे खाए और वह भी वहां रूक कर गाडी में सवार युवक को संभाला। दुर्घटना में गाडी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गनिमत रही कि गाडी में सवार श्रीडूंगरगढ़ निवासी तोलाराम सारस्वा हेमासर के पुत्र जुगल सारस्वत को चोटें नहीं आई। डाक्टर माचरा ने मौके पर बीदासर पुलिस को बुलाया एवं सारस्वत को संभाला। सारस्वत के परिजनों को सूचना दे दी गई है एवं परिजन भी बीदासर के लिए रवाना हो गए है। आप भी देखें मौके के फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी नेता विवेक माचरा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाड़ी पलटने की दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना में बाल बाल बचे कस्बे के युवक जुगल सारस्वत।