Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20190815-WA0081
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

उपखंड स्तरीय उत्सव राजकीय विद्यालय में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2019। 73वां स्वतंत्रता दिवस कस्बे सहित तहसील में धूमधाम से मनाया गया। तहसील स्तरीय राजकीय उत्सव आज राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उपखंड अधिकारी सबीना विश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, कला-साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

बरजांगसर में सैनिक सम्मान का आयोजन

श्रीडूंगरगढ़ के गांव बरजांगसर में स्वतंत्रता दिवस राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष सरपंच प्रियंका सिहाग ने अपनी पंचायत के सभी फौजियों को सम्मानित किया। प्रियंका ने कहा भारत के इन सपूतों के कारण ही हम लोग घरों में आराम से नींद लेते है। इनका सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है। इनसे प्रेरणा ले और भी लड़के सेना में जाने को प्रेरित हो। कार्यक्रम में सभी सैनिक जो सुरक्षा तंत्र में कार्यरत है और जो रिटायर्ड हो गए या रिटायर्ड हो कर दिवंगत हुए सैनिकों का सम्मान किया गया। 40  सैनिकों का सम्मान साफा पहना के व प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य मदन मेघवाल ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक जुगल किशोर किया। गांव के सभी वार्ड पंचों व ग्रामीणों ने भाग लिया।

जेपीएस में मनाया स्वतंत्रता दिवस

कस्बे के जयपुर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बच्चों ने देशभक्ति के गानों पर प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि समाजसेवी हुलास सिखवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास प्रजापत ने की। जितने भी बच्चों ने प्रस्तुति में भाग लिया उन सभी मे राष्ट्रप्रेम को स्थायी बनाने के भाव से समाजसेवी बजरंग भामू ने राष्ट्रीय वार मेमोरियल मोमेंटो देने की घोषणा की। विद्यालय निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बजरंग सुथार को सम्मानित किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर गांव के बजरंग सुथार को जिलाकलेक्टर कुमार गौतम ने जिलास्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया। उन्हें कला के क्षेत्र में उनकी पेंटिंग के लिए सम्मानित किया गया। बजरंग सुथार को कई राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके है।

पूनरासर में सम्मान समारोह का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में श्रीबजरंग बली जन कल्याण विकास समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। शाला में 8वीं, 10वीं, 12वीं में शत प्रतिशत परिणाम रहा व प्रथम तीन प्रतिभाओं को समिति ने गोल्ड मेडल, 3100 पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र दिया। द्वितीय रजत मेडल, 2100 पुरस्कार राशि व तृतीय को कांस्य पदक व 1100 प्रोत्साहन राशि दी गयी। विद्यालय के शिक्षकों व सामाजिक कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। गांव की महिला सरपंच धापुदेवी ज्याणी को अच्छे कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। समिति के संस्थापक मलुनाथ ज्याणी, सलाहकार बलबीर व उत्तमनाथ ज्याणी, अध्यक्ष पूर्णनाथ ज्याणी, कोषाध्यक्ष भागीरथ सुथार, सचिव काननाथ, महासचिव हरिराम ज्याणी ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।

श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल प्रांगण में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि अशोक ने ध्वजारोहण किया व विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का संयोजन कांति प्रकाश दर्जी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शैक्षणिक व खेलकूद में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।आयोजित हुआ सम्मान समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर सरपंच प्रियंका सिहाग ने सैनिकों का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

मदरसा तेलियान में स्वतंत्रता दिवस मनाया
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के तेलियान मदरसे में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाई गई। मदरसे को गुब्बारों से सजाया गया व रंगोली बनाई गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदरसा तेलियान में मनाया आजादी का जश्न।