Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20190503-WA0021
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 14 अगस्त 2019। मैं श्रीडूंगरगढ शहर बोल रहा हुँ आज मेरा मन प्रसन्न है आज मैने अपने शहर में देशभक्ति का ज्वार उमड़ते देखा है। आज गली गली, नुक्कड़ व जगह जगह बैठे लोगों की चर्चा में मैंने सुना कि धारा 370 हटने से समानता के रंग ने इस बार स्वतंत्रता दिवस को अलग ही जोश से भर दिया है। आज सोशल मीडिया से लेकर बड़े-बड़े आयोजनों का प्रत्यक्षदर्शी आज मैं बनने जा रहा हुँ।

जीहाँ। आज नगरपुरूष के मन के यही भाव आप जानें टाइम्स के साथ कैसे आज का दिन खास बना है। आज जगह-जगह नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के भव्य आयोजन में दिखे। कुछ 15 अगस्त की तैयारियों में जुटे दिखे। चारों ओर से जैसे नदी उफान पर हो वैसे ही हमारे क्षेत्र में देशभक्ति उफान पर नजर आई।

मुख्य बाजार का आकर्षण “मातृभूमि नमन“

श्रीडूंगरगढ के मुख्य बाजार में आज पहली बार जबरदस्त कार्यक्रम का आयोजन आजादी की पूर्व संध्या पर होने जा रहा है। बाजार में व्यापारियों ने मिल कर मातृभूमि नमन कार्यक्रम से भारत का वंदन करने का तय किया है। यहां शहीदों को श्रद्धाजंलि के साथ साथ कवियों के राष्ट्रप्रेम के कवितापाठ होगें, साथ ही प्रसिद्ध गायकों द्वारा देशभक्ति गीत नगरवासियों को देशप्रेम में गोते लगवाएगा। इस कार्यक्रम की चर्चा पूरे क्षेत्र में है और ऐसे कार्यक्रम समाज में भारत माँ के सम्मान की पहचान बनेंगे, आने वाली पीढियों को देश सम्मान के बीज यही बोएंगें।

 

स्कूलों में बही देशभक्ति की धार–

आज क्षेत्र के दो दिग्गज विद्यालय भारती निकेतन व सेसोमु में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान स्वतंत्रता का ज्वार ही नजर आया। दोनो स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के जोश में शानदार प्रस्तुतियों को मंच पर साकार किया। पुनिया पब्लिक स्कूल में भी बच्चे जोश व उत्साह से पूर्व संध्या का उत्सव मनाते दिखे।

अनूठा अंदाज आजादी मनाने का-

क्षेत्र के बरजांगसर में एक अनूठे अंदाज में स्वतंत्रता का जश्न होगा जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहां की सरपंच प्रियंका सिहाग नये जमाने, नये जोश की महिला सरपंच साबित होने के बाद एक नवाचार और करने जा रही है। सभंवत यह बीकानेर जिले का प्रथम समारोह होगा जिसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, नेवी, एअर फोर्स में देश की सेवा कर रहे जवानो का व रिटायर्ड जवानों का सम्मान बरजांगसर के सरकारी विद्यालय में किया जाएगा।

इसी के साथ आप सभी सम्मानीय नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीडूंगरगढ टाइम्स की ओर से शुभकामनाएं।