Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2021। उत्तर पश्चमी रेलवे ने बीकानेर मंडल में आठ स्पेशल अनारक्षित ट्रेन मंगलवार से शुरू कर दी है। हिसार- बीकानेर, बीकानेर- चूरू दो ट्रेनें बीकानेर की शामिल है। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र सोनी ने बताया कि ये बीकानेर-हिसार श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर शाम 7 बज कर 44 मिनट पर पहुंचेगी तथा 7 बज कर 46 मिनट पर रवाना होगी, हिसार-बीकानेर ट्रेन श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह 7 बज कर 15 मिनट पर पहुंचेगी व 7 बज कर 16 मिनट पर रवाना होगी। इसी तरह बीकानेर-चूरू सवारी गाड़ी रात 11 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी तथा 11 बजकर 17 मिनट पर रवाना होगी व चूरू-बीकानेर दोपहर 3 बजकर 42 मिनट पर पहुंचेगी तथा 3 बजकर 44 मिनट पर रवाना होगी। सोनी ने बताया कि 6 मार्च से रेवाड़ी-बीकानेर से प्रारंभ हो जाएगी और ये सवारी गाड़ी दोपहर 11 बज कर 9 मिनट पर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी व 11 बजकर 31 मिनट पर रवाना होगी तथा बीकानेर-रेवाड़ी श्रीडूंगरगढ़ दोपहर 3 बजकर 22 मिनट पर आएगी तथा 3 बजकर 24 मिनट पर रवाना होगी। सोनी ने बताया कि क्षेत्र के यात्रियों के लिए लगातार सुविधाओं का विस्तार हो रहा है जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिल सके। इन गाड़ियां का हमारे क्षेत्र में सूडसर व श्रीडूंगरगढ़ में ठहराव होगा।

रेलवे ने बढ़ाया किराया
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे ने पुराने किराए के चार्ट को बदलते हुए नए बढ़े हुए किराए के साथ गाड़ियां प्रारंभ की है। बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ का किराया पहले 20 रुपए था व अब 45 रुपए हो गया है। इसी प्रकार बीकानेर से सूडसर का किराया 15 रुपए था व नया किराया 30 रुपए हो गया है। सोनी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में गांव बिग्गा और बेनीसर में भी इन गाड़ियों का स्टोपेज होगा व सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रूकेगी।