Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसों में आमजन लगातार अपनी जान गंवा रहे हैं और सबसे बड़ा कारण यही बन रहा है कि बाइक सवार नागरिक हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहें है। सड़कों पर अपनी जिंदगी गंवाने वाले लोगो की लिस्ट में मंगलवार रात को एक नाम और जुड़ गया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव माणकरासर निवासी मदनलाल पुत्र रामचंद्र मंगलवार शाम को अपने गांव जाते हुए लखासर में बाइक फिसलने से गिर गया था। लखासर के ग्रामीण उसे अपने स्तर पर ही श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लेकर आये। लेकिन सिर पर गम्भीर चोट होने के कारण यहां से उसे बीकानेर रेफर किया गया। जहां पहुंचने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस अब बीकानेर जा रही है जहां शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक मदनलाल के सर की चोट ही जानलेवा बनी थी और यदि हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। विदित रहे कि पिछले 2 माह में क्षेत्र में 4 से अधिक युवाओ ने बाइक दुर्घटना में अपनी जान गंवाई है और सभी की मौत का कारण सर में लगी चोट ही बनी है। ऐसे में क्षेत्र के युवाओ की लगातार जा रही जान के बाद आम जन हेलमेट की अनिवार्यता करने की मांग प्रसाशन से कर रहे हैं।