Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20261001-WA0090
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ 1 अक्टूबर 2026। मानव में मानवता रखने का मिशन है अणुव्रत और आचार्यश्री तुलसी ने यह मिशन शुरू करते हुए पूरे विश्व को मानवता की नई राह दी थी। अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के पहले दिन यह बात कहते हुए साध्वीश्री उन्नत प्रभा ने कस्बे के बाल निकेतन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अणुव्रत नियमो की पालना की प्रेरणा दी। अणुव्रत विश्व भारती के निर्देशन में देश भर में आयोजित हो रहे अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के पहले दिन अणुव्रत प्रेरणा दिवस मनाया गया। श्रीडूंगरगढ़ अणुव्रत समिति के सदस्य एवं आयोजन प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में साध्वीश्री सात्विक प्रभा ने अणुव्रत गीत संगान किया एवं साध्वीश्री उन्नत प्रभा ने अणुव्रत का जीवन मे महत्व बताते हुए सभी विद्यार्थियों को गाली नही देने, अणुव्रत के सिद्धांतों की पालना करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन केएल जैन ने किया एंव समिति मंत्री रणवीर सिंह खीची ने आभार जताया। इस मौके पर अणुव्रत समिति के कार्यसमिति सदस्य तुलसीराम चोरड़िया, विजयराज सेठिया, मनोज गुसाई, सत्यनारायण स्वामी, संजय पारीक, विशाल स्वामी, मुकेश स्वामी, अशोक झाबक और तेरापंथ सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया आदि उपस्थित रहे। सप्ताह के तहत 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस मनाया जाएगा और अहिंसा रैली का आयोजन किया जाएगा।