Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। जिला स्तरीय 19 वर्षीय छात्रा वर्ग खो खो में मेजबान लखासर की टीम ने लगातार छठीं बार जिलास्तरीय खो खो का फाइनल जीत कर बीकानेर जिले में जीत का परचम फहरा दिया है।
खिलाड़ियों ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बगराला धोरा को 10 अंकों से हराकर खो-खो प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। राउमावि लखासर के सौजन्य में चल रही 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के 19 वर्षीय छात्रा वर्ग खो-खो के फाइनल में लखासर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खेल प्रेमियों ने जमकर हूटिंग करते हुए खेल का आनंद लिया। गांव में जश्न का माहौल छा गया और सभी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
व्याख्याता इन्द्राज खिलेरी ने बताया कि लखासर की छात्राओं ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। छठी बार स्वर्ण पदक हासिल कर टीम ने लखासर गांव सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। फाइनल के बाद समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एसीबीईओ प्रथम अशोक चुग तथा विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ द्वितीय सुरेन्द्र सारस्वत उपस्थित रहें। सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों, निर्णायक दल, चयन समिति सदस्यों एवं आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य गौतम सिंह ने अतिथियों का आभार जताते हुए दोनों टीमों को बधाई दी। इस अवसर पर लक्ष्मणराम खिलेरी, मुखराम मेघवाल, अमरचंद नाई सहित अनेक मौजिज ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।