Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20260923-WA0161
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2026। 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी वुशू खेलकूद प्रतियोगिता में वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदरासर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबादबा कायम किया। खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण व 4 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता के चैंपियन बने। टीम प्रभारी सुषमा सैन ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वालों में दिनेश गोदारा, शंभुनाथ सिद्ध, सुभाष मोट, विकास गोदारा, मीरा तावणियां और अर्चना गोदारा शामिल रहें। वहीं बाबूलाल प्रजापत, ममता शर्मा, वर्षा शर्मा और सुमन शर्मा ने रजत पदक हासिल किए, जबकि माया नाई ने कांस्य पदक जीता। टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों, कोच, प्रभारी सहित समस्त स्टाफ को बधाई दी। कोच श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि गांव की बालू मिट्टी से अभ्यास शुरू करने वाले खिलाड़ी आज वुशू मैट पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर क्षेत्र की नई पहचान बन रहे हैं। टीम की उपलब्धि से गांव में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने खिलाड़ियों के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं और गुरूवार को विजेता टीम के गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।