Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-09-23 at 19.23.24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2026। क्षेत्र की ही नहीं प्रदेशभर की सरकारी स्कूलों की जर्जरावस्था सरकार के लिए भी चिंतनीय प्रश्न बनी हुई है। इसके लिए पीपी मोड पर अनेकों नवनिर्माण करवाए जा रहें है और इसी दिशा में श्रीडूंगरगढ़ अंचल के रामप्यारी देवी सोनी चैरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता (श्रीडूंगरगढ़) का ये सहयोग गांव की भावी पीढ़ी की शिक्षा दीक्षा के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। ये बात विधायक ताराचंद सारस्वत ने कही और मौका था गांव सालासर में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन कक्षाकक्ष व एक रसोई कक्ष मय बरामदा निर्माण कार्य के उद्घाटन समारोह का। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सारस्वत ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में दिया गया ये सहयोग प्रेरणीय ही नहीं अनुकरणीय भी है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह भीकमचंद पुगलिया, शिक्षा विभाग के अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, भीकमचंद तापड़िया, दानदाता सोनी परिवार के महेंद्र कुमार सोनी, नंदकिशोर सोनी श्रीमति शशिदेवी सोनी उपस्थित रहें। सभी अतिथियों ने ट्रस्ट के इस कार्य को नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों व विद्यालय के लिए उपयोगी बताया। प्रधानाध्यापक कुलदीपसिंह सिहाग ने इस कार्य के दानदाता सोनी परिवार, प्रेरक रहें सेवा भारती के जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया सहित सभी अतिथियों का आभार जताते हुए स्वागत किया। मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर नवनिर्माण का लोकापर्ण किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने दीप प्रज्ज्वलन करवाया व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन चेतन स्वामी ने किया।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ राजेंद्र प्रसाद, शालिंद्र कुमार, अमित पूनियां, प्रतिभा चौधरी, सुशीला कुमावत ने समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस मौके पर पार्षद ललित झालरिया, विद्यालय प्रबंधन समिति व ग्रामीण जेठाराम महिया, बालूराम भामूं, डूंगरराम कूकणा, भंवरलाल कूकणा, जैसाराम कूकणा, रतनलाल कुलड़िया, मदनलाल, सुरजाराम, नारायणराम, मोहनलाल कुलड़िया, परमाराम, मनोज कुमार तापड़िया, राजकुमार बोहरा, राधेश्याम बाहेती, राजकुमार बाहेती, शिवरतन सोमाणी, हरिप्रसाद तापड़िया, जमनाप्रसाद तापड़िया, शिवभगवान मूंदड़ा, श्रीगोपाल तापड़िया, ब्रह्मप्रकाश सोमाणी, रामवतान मूंधड़ा, नारायण व्यास सहित बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक सहित विशिष्ट अतिथियों ने किया नवनिर्माण का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने किया सरस्वती पूजन, दानदाता का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में मौजिज ग्रामीणों व स्कूल स्टाफ ने जताया दानदाता परिवार सहित सभी अतिथियों का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन समारोह में श्रीडूंगरगढ सालासर के अनेक नागरिक शामिल हुए समारोह में, दानदाता का आभार जताया।