Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितम्बर 2026। क्षेत्र के लोकनेता रहें लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को छात्रावास प्रांगण में बैनर एवं पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, फरसाराम बाना, किशनाराम गोदारा, मुलाराम भादु, श्रीराम भादू, मोडाराम तरड़, मास्टर प्रभुराम बाना, डॉ विवेक माचरा, नेतराम गोदारा, भिखराज जाखड़, प्रेमसिंह बुड़िया, भंवरलाल चाहर, तोलाराम सिहाग, ज्ञानाराम ज्याणी, गणेश पोटलिया, भंवरलाल खिलेरी, सहीराम आर्य, नेमाराम तरड़, गणेश पोटलिया, रामचन्द्र जाखड़, सहीराम सायच एवं उपस्थित अनेक मौजिज लोगों द्वारा किया गया। समिति के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम योजना के तहत 27 सितम्बर को युवाओं एवं छात्रों के बौद्धिक विकास हेतु सामान्य ज्ञान, निबन्ध, कविता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी एवं 29 सितम्बर को श्रंद्धाजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें क्षेत्र के सभी वर्गो के विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी। जिसमें आयु वर्ग के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। सेरडिया ने बताया कि 27 सितम्बर को आयोजित सामान्यज्ञान एवं निबन्ध प्रतियोगिता में आयु वर्ग के अनुसार – प्रारंभिक स्तर 6 से 14 वर्ष, माध्यमिक 15 से 18 वर्ष, उच्च स्तर 19 वर्ष से अधिक के विद्यार्थी 27 सितम्बर को प्रातः 10 बजे तक आधार कार्ड एवं अंक तालिका दिखाकर विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। भाषण एवं कविता प्रतियोगिता के लिए 27 सितम्बर को दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते है । इस अवसर पर केशरराम कड़वासरा, लेखराम गोदारा, ओमप्रकाश बाना, धर्मवीर डांगी, गोपालराम गोदारा, रुपाराम गोदारा, फूसाराम गोदारा, किशनाराम सहू, रामलाल गोदारा, भगवानाराम महिया, गोपाल खिलेरी, ओमप्रकाश गोदारा, धनपत चाहर, प्रभुराम बाना, सांवरमल सहू, रामलाल हरडू, गणेशाराम जाखड़ सहित छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।