Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने रविवार शाम को 92 पव्वे अवैध शराब जब्त कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया व मामले की जांच जारी है।
एएसआई सुरेश कुमार ने रविवार को डेलवां रोही में गुसाईंसर बड़ा मार्ग पर गश्त के दौरान शाम 4 बजे अवैध देशी शराब के साथ एक युवक 38 वर्षीय ओमप्रकाश जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से एक सफेद कट्टे में 45 पव्वे ढोला मारू स्ट्रोंग देशी शराब के और 47 प्लास्टिक के पव्वे विन्टेज जामुन के जब्त किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम को दी है। भगवानाराम ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट द्वारा आरोपी को जमानत दे दी गई।