Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 4 सितंबर 2026। क्षेत्र के श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास व भक्तिमय माहौल में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने राधा-कृष्ण मनमोहक वेशभूषा में सजे नजर आए। श्रीकृष्ण-राधा फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह से भाग लेकर शानदार प्रस्तुतियां दीं और खूब तालियां बटोरीं।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं में श्रीकृष्ण बनो में प्रेरणा सिद्ध प्रथम, प्रांशुल सोनी द्वितीय; राधा बनो में अक्षिता सोनी प्रथम, अविरा माने द्वितीय, गरिमा हिरावत तृतीय; फैंसी ड्रेस में भव्य संचेती प्रथम, निष्का सोनी व संध्या भार्गव द्वितीय, ऋषिका बजाज व अभिनंदन सिद्ध तृतीय तथा नृत्य में मानसी कोकचा प्रथम, दीक्षा सिद्ध द्वितीय और तनिष्का बोहरा तृतीय रहे।