Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सरकारी विद्यालय में दानदाता ने भेंट किया वाटर कूलर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सांवतसर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में भामाशाह परिवार की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया। स्व. श्रीमती बिरमा देवी पत्नी हड़माना राम बिश्नोई एवं उनके पुत्रों सागरमल व राजेंद्र कुमार ने विद्यालय परिवार को वाटर कूलर भेंट कर सेवाकार्य किया। मंगलवार को विद्यालय परिसर में वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हड़मान, घुड़ाराम, रामरतन, कैप्टन कृष्ण, शुभकरण, राजेंद्र, राकेश, मदन, भूपराम, नवीन, प्रदीप, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश, पीईईओ देशाराम, संस्थाप्रधान हंसराज मूंड सहित विद्यालय स्टाफ एवं एसएमसी सदस्य उपस्थित रहे।


नगरपालिका क्षेत्र में 7 सितंबर तक जारी रहेगा स्वीप कार्यक्रम
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका क्षेत्र में मतदाता जागरूकता के लिए 25 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक स्वीप कार्यक्रम जारी है। कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी के निर्देशन में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 31 अगस्त को नगरपालिका क्षेत्र में नगरपालिका कार्मिकों द्वारा मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।