Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कल्याणसर में होगा दो दिवसीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2026। ऊपनी, कल्याणसर में 4 व 5 सितंबर 2026 को श्री वीर तेजाजी शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले भर से टीमें शामिल हो सकेगी। प्रतियोगिता का आयोजन कल्याणसर पुराना में एक निजी स्कूल के मैदान में किया जाएगा। विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार व ट्राफियां दी जाएगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम से 500 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा जो ग्राउंड पर उपस्थिति देने के साथ लौटा दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में तीन अलग-अलग सेट होंगे। बाहर से आने वाली टीमों के खिलाड़ियों के लिए रहने व भोजन की व्यवस्था भी की गई है। प्रतियोगिता में शामिल होने की इच्छुक खिलाड़ियों की टीमें अधिक जानकारी के लिए 6377126599 या 6350131921 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
नौ दिन की तपस्या पर किया तप अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सेवाकेंद्र मालू भवन में व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा जी के सान्निध्य में नौ दिन की तपस्या करने पर कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया का तप अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल से विजेता चोपड़ा के मंगलाचरण से की गई। इस अवसर पर श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल से रितु मालू, तेरापंथ युवक परिषद से सहमंत्री सुमित बरडिया, किशोर मंडल टीम एवं कन्या मंडल टीम ने सहभागिता की।
परिवार एवं समाज की ओर से बबीता पुगलिया, मोनिका मालू, सारिका, हेमलता बरडिया और तमन्ना झाबक ने गीतिका एवं वक्तव्य के माध्यम से तपस्या की अनुमोदना की। साध्वी लक्ष्यप्रभाजी एवं साध्वी संपतप्रभाजी ने तप की महिमा के बारे में बताया व साध्वी वृंद ने सामूहिक गीतिका प्रस्तुत कर तपस्या की अनुमोदना की। कार्यक्रम में संघीय संस्थाओं एवं समाज के मौजिज लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल से गरिमा भंसाली ने किया।