Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार युवा वर्ग युट्यूब पर अपने गीत, भजन बना कर नागरिकों का मनोरंजन कर रहें है और अपनी प्रतिभा का परिचय भी क्षेत्रवासियों को दे रहें है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी इनकी हौसलाअफजाई का दायित्व निभाते हुए इन्हें क्षेत्र के नागरिकों तक पहुंचाने के प्रयास करता है। गांव रिड़ी के युवा गोविंद भारद्वाज ने मां करणी का भजन गाया व फिल्मांकन के साथ युट्यूब पर लॉन्च किया है। गोविंद ने टाइम्स को बताया कि उन्होंने अपने पिता सत्यनारायण तावणियां की प्ररेणा से भजन का निर्माण किया है। गांव रिड़ी के युवा इसे प्रमोट कर रहें है व गोविंद को बधाई भी दे रहें है। गांव के समाजसेवी रामप्रताप बलिहारा ने बताया कि हमारे गांव की इस युवा प्रतिभा को देख कर पूरा गांव उत्साहित है और सभी भजन का आंनद भी ले रहें है। भजन को सोमवार के दिन युट्यूब पर डाउनलोड किया गया परन्तु इसे मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर जारी किया गया है।